मणिपुर: अस्पताल में संविदा नर्सों से जबरन वसूली करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Ads

मणिपुर: अस्पताल में संविदा नर्सों से जबरन वसूली करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 11:00 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 11:00 AM IST

इंफाल, 15 मार्च (भाषा) मणिपुर में इंफाल के जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) की संविदा नर्सों से जबरन वसूली करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िताओं द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के पास से 39 लाख रुपये तथा एक पिस्तौल भी जब्त की गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘जेएनआईएमएस की संविदा नर्सों से पैसे वसूलने के मामले की जांच के बाद, पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले में उनके संबंधित आवासों से अपराध में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया।’’

भाषा

यासिर देवेंद्र

देवेंद्र