मणिपुर के राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Ads

मणिपुर के राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 03:09 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि भल्ला ने राज्य की सुरक्षा स्थिति और राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही विकास पहल पर चर्चा की। शाह के साथ बैठक के दौरान नायडू ने राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं और निधि संबंधी मामलों पर चर्चा की।

गृह मंत्री के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’’

भाषा शोभना अविनाश

अविनाश