(PM Kisan Mobile App/ Image Credit: digitalindia.gov)
नई दिल्ली: PM Kisan Mobile App: अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। अब किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए साइबर कैफे या CSC केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। किसान अपने मोबाइल से PM Kisan Mobile App के जरिए घर बैठे आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ छोटी गलतियां बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।
रजिस्ट्रेशन करते समय सबसे आम गलती नाम की गलत स्पेलिंग होती है। कई किसान जल्दी में अपना नाम गलत लिख देते हैं। यह छोटी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है, जिससे किस्त रुक सकती है। इसलिए जरूरी है कि सभी व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से और सही तरीके से भरा जाए।
कई बार किसान बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत भर देते हैं। IFSC कोड में अक्षरों और अंकों की गलती की संभावना ज्यादा रहती है। इस तरह की गलती होने पर किस्त का पैसा खाते में नहीं पहुंच पाता। इसलिए बैंक से जुड़ी सभी जानकारी को सही तरीके से जांचकर ही भरना चाहिए।
पीएम किसान योजना का लाभ जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है। अगर एक ही जमीन पर कई लाभार्थी दर्ज हो जाते हैं या गलत जानकारी दी जाती है तो किस्त अटक सकती है। इसलिए जमीन से जुड़ी जानकारी हमेशा सही और अपडेटेड होनी चाहिए।
e-KYC के लिए आधार और मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है। अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो OTP नहीं आएगा और प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। इससे किस्त अटक सकती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से सही तरीके से जुड़ा हो।