मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा पुरस्कार मिलना अपार खुशी का क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को बाफ्टा पुरस्कार मिलना अपार खुशी का क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा पुरस्कार मिलना अपार खुशी का क्षण: प्रधानमंत्री मोदी
Modified Date: February 23, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: February 23, 2026 7:36 pm IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार मिलना, विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्य के लिए अपार खुशी का क्षण है।

फरहान अख्तार के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक अलग अंदाज वाली मणिपुरी पृष्ठभूमि की हास्य-ड्रामा फिल्म ‘बूंग’ ने रविवार को लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। यह वास्तव में अपार खुशी का क्षण है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश की रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।”

गुगुन किपगेन और बाला हिजाम अभिनीत इस फिल्म ने ‘लिलो एंड स्टिच’, ‘आर्को’ और ‘जूट्रोपोलिस 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में