मनोहर लाल ने दिल्ली के भलस्वा में कूड़े के पहाड़ को सितंबर तक पूरी तरह साफ करने का निर्देश दिया

मनोहर लाल ने दिल्ली के भलस्वा में कूड़े के पहाड़ को सितंबर तक पूरी तरह साफ करने का निर्देश दिया

मनोहर लाल ने दिल्ली के भलस्वा में कूड़े के पहाड़ को सितंबर तक पूरी तरह साफ करने का निर्देश दिया
Modified Date: May 28, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: May 28, 2026 5:42 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी के भलस्वा में कूड़े के पहाड़ को सितंबर तक पूरी तरह से साफ किया जाए।

मंत्री ने स्थल का दूसरी बार निरीक्षण करने के दौरान कहा कि प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले नए कचरे का तत्काल प्रसंस्करण किया जाना चाहिए ताकि आगे कचरा जमा न हो और इस बात पर जोर दिया कि कोई नया कूड़े का पहाड़ न बन जाए।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मनोहर लाल ने जैव खनन कार्यों, अग्नि सुरक्षा उपायों और स्थल पर बचे हुए कचरे को साफ करने की रूपरेखा की समीक्षा की।

मंत्रालय ने बयान में बताया कि अधिकारियों ने मनोहर लाल को सूचित किया कि जून 2022 में मौके पर लगभग 73 लाख मीट्रिक टन कचरा था और उसी वर्ष जुलाई से मिशन मोड में जैव खनन कार्य चल रहा है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 15,000 मीट्रिक टन कचरे का प्रसंस्करण किया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि 26 मई तक शेष कचरे की मात्रा घटकर लगभग 23.17 लाख मीट्रिक टन रह गई है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि निरंतर सुधार प्रयासों के कारण अब तक कुल 70 एकड़ में फैले कूड़े के पहाड़ में से लगभग 43 एकड़ भूमि साफ की जा चुकी है।

मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस भूमि का उपयोग जन और समुदाय कल्याण के लिए विवेकपूर्ण तरीके से किया जाए।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में