Nambala Keshava Rao Killed in Encounter: शीर्ष नक्सली लीडर केशव राव के ढेर होने पर PM मोदी का ट्वीट.. लिखा “माओवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है”
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के इस कामयाबी पर ट्वीट किया है। सीएम ने लिखा, ” जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद..

Maoist general secretary killed in encounter
- नक्सली महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में मारा गया।
- नारायणपुर मुठभेड़ में कुल 27 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, एक घायल।
- गृहमंत्री अमित शाह बोले: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा।
Maoist general secretary killed in encounter : रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस और बस्तर में तैनात अलग-अलग अर्धसैनिक बलों के सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में अबतक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में माओवादियों के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को मार गिराया है। सेन्ट्रल कमेटी के मेंबर केशव राव पर करोड़ो रुपये का इनाम घोषित था।
प्रधानमंत्री ने किया Tweet
शीर्ष नक्सल नेता के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, "इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और हमारे लोगों के लिए शांति और प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
Proud of our forces for this remarkable success. Our Government is committed to eliminating the menace of Maoism and ensuring a life of peace and progress for our people. https://t.co/XlPku5dtnZ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2025

सीएम साय ने की सराहना
Maoist general secretary killed in encounter : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के इस कामयाबी पर ट्वीट किया है। सीएम ने लिखा, " जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद.. यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
नारायणपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी यूनिट के द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव और अलियास बसवराजू के खात्मे की भी पुष्टि हुई है।"
सीएम साय ने आगे लिखा, "जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी वीरता को नमन करता हूँ। ऑपरेशन के दौरान DRG के एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवानों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"
जारी है विजय का शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 21, 2025
गृहमंत्री का भी ट्वीट, बताई बड़ी कामयाबी
Maoist general secretary killed in encounter : नक्सलियों के खिलाफ मिली इस कामयाबी पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इस बारें में ट्वीट करते हुए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी है। उन्होंने एक बार फिर से याद दिलाया है कि अगले साल के मार्च तक देशभर से नक्सलवाद को ख़त्म कर दिया जाएगा।
"नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।"
उन्होंने आगे लिखा, "यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।"
A landmark achievement in the battle to eliminate Naxalism. Today, in an operation in Narayanpur, Chhattisgarh, our security forces have neutralized 27 dreaded Maoists, including Nambala Keshav Rao, alias Basavaraju, the general secretary of CPI-Maoist, topmost leader, and the…
— Amit Shah (@AmitShah) May 21, 2025
27 माओवादी ढेर
Maoist general secretary killed in encounter : गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसी बीच 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान के घायल होने की भी खबर है।
नवम्बर 2018 में गणपति के बाद बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है। इस मुठभेड़ को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 26 से अधिक नक्सली के मारे जाने खबर है, वहां सर्च आपरेशन जारी है।
बता दें कि नारायणपुर में DRG जवानों का नक्सल मोर्चे पर बड़ा ऑपरेशन जारी है, सुबह से रुक रुक कर मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही थी। यहां पर बड़े नक्सली कमांडर रुपेश के फंसे होने की संभावना जताई गई है। बड़े नक्सली कमांडर संभवतः रूपेश वही है जिसके नाम से नक्सलियों की ओर से लगातार चिट्ठियां आ रही हैं। हालाकि अभी नक्सलियों की पहचान होना शेष है। मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: वह सीपीआई (माओवादी) का महासचिव और नक्सल आंदोलन का शीर्ष नेता था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Maoist general secretary killed in encounter, PM Modi expressed his commitment to end the threat of Naxalism

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm