माओवादी नेता नरहरि ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया
माओवादी नेता नरहरि ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया
हैदराबाद, 12 मई (भाषा) शीर्ष माओवादी नेता पसानुरी नरहरि उर्फ संतोष ने अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
मूल रूप से तेलंगाना निवासी नरहरि प्रतिबंधित संगठन की केंद्रीय समिति के सदस्य हैं, जबकि उनकी पत्नी माओवादी कार्यकर्ता हैं।
तेलंगाना पुलिस ने हाल में कहा था कि तेलंगाना से केवल चार सक्रिय भूमिगत काडर राज्य के बाहर विभिन्न संगठनों में सक्रिय हैं।
इन चारों में से मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति और पसानुरी नरहरि केंद्रीय समिति के सदस्य हैं, जबकि जेड रत्ना बाई और वार्ता शेखर राज्य समिति के सदस्य हैं।
तेलंगाना पुलिस ने भाकपा (माओवादी) पार्टी के भूमिगत नेताओं और कार्यकर्ताओं से सशस्त्र संघर्ष छोड़ने, मुख्यधारा में पुनः शामिल होने और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।
पुलिस ने पहले बताया था कि 10 अप्रैल तक मार्च 2024 से तेलंगाना पुलिस के समक्ष कुल 818 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
भाषा सुरभि दिलीप
दिलीप
लेखक के बारे में
Web Title: माओवादी नेता नरहरि ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm