आईजीआई हवाई अड्डे पर 11.6 करोड़ रुपये का मारिजुआना बरामद, तीन श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

Ads

आईजीआई हवाई अड्डे पर 11.6 करोड़ रुपये का मारिजुआना बरामद, तीन श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 12:16 AM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 12:16 AM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर चीन से आए तीन श्रीलंकाई यात्रियों से 11.63 करोड़ रुपये मूल्य का मारिजुआना ज़ब्त करने के बाद मादक पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चीन के पुडोंग से 29 अप्रैल को आए तीन यात्रियों को रोका गया और विस्तृत जांच की गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘कई बैग से कुल 12 पॉलीथीन पैकेट बरामद किए गए, जिनमें हरे रंग का मादक पदार्थ था, जिसके गांजा/मारिजुआना होने का संदेह था।’’

बयान के अनुसार ज़ब्त किए गए पदार्थ का कुल वज़न 11,635 ग्राम था। जांच में इसके गांजा/मारिजुआना होने का पता लगा।

आरोपियों को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत 30 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश