गुरुग्राम में विवाहिता की मौत, परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

गुरुग्राम में विवाहिता की मौत, परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

गुरुग्राम में विवाहिता की मौत, परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
Modified Date: August 5, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:29 pm IST

गुरुग्राम, पांच अगस्त (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में एक विवाहिता की किराए के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत के बाद उसके पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतका के पिता अरविंद कुमार गुप्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दिसंबर 2022 में हिमांशु गुप्ता से शादी के बाद से ही उनकी बेटी खुशबू गुप्ता को ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे और उसके साथ मारपीट करते थे।

अरविंद गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी हैं।

खुशबू अपने पति के साथ पिछले दो साल से गुरुग्राम के सेक्टर 39 में किराए के मकान में रह रही थी।

अरविंद गुप्ता ने आरोप लगाया, ‘‘तीन अगस्त को खुशबू ने मुझे फोन पर बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है। उसी रात जब हमने परिवार से दोबारा संपर्क किया, तो हमें बताया गया कि वह बीमार पड़ गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। इसके कुछ ही देर बाद, हमें उसकी मौत की खबर मिली।’’

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सदर थाने में हिमांशु गुप्ता, उसकी मां सुनीता गुप्ता और बहन अपराजिता गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सदर थाना प्रभारी मोहन सैनी ने कहा, ‘‘चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद हमने शव परिवार को सौंप दिया। मौत की वजह रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस की एक टीम ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में