केरल के उत्तराखंड में शहीद सैनिक का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
केरल के उत्तराखंड में शहीद सैनिक का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
अलाप्पुझा (केरल), सात अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में शहीद हुए जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के एक जवान का रविवार को अलाप्पुझा में उनके आवास पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अलाप्पुझा जिले के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि बी. बीजू की उत्तराखंड में राहत कार्य के लिए सड़क निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई।
बयान में कहा गया है कि हवाई मार्ग से उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह 9.15 बजे कोच्चि के नेदुंबस्सेरी हवाई अड्डे पर लाया गया, जिसे चेरतला के तहसीलदार को सौंप दिया गया।
बयान में कहा गया है कि पार्थिव शरीर को शुरू में लोगों के दर्शन के लिए चेट्टीकुलंगारा सरकारी माध्यमिक स्कूल में रखा गया था, जहां उन्होंने पढ़ाई की थी। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
भाषा सुरभि नरेश
नरेश

Facebook


