अंबाला में गद्दा बनाने वाली इकाई में भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर
अंबाला में गद्दा बनाने वाली इकाई में भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर
अंबाला, एक जून (भाषा) अंबाला शहर के पास मंडोर गांव में गद्दा बनाने वाले एक कारखाने में सोमवार को भीषण आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटनास्थल से उठता घना काला धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। कारखाने में गद्दे और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली और कारखाने के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
अग्निशमन विभाग के कर्मी सतीश ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर हैं। आग बुझाने का काम कम से कम दो घंटे से जारी है।
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र जिंदल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और आग काफी हद तक काबू कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।
हरियाणा के बिजली मंत्री एवं अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


