Vijeta Dahiya Burger Video: ‘मैंने बर्गेर क्यों खाया?’ वीडियो सामने आने के बाद भड़के विजेता दहिया, उनका जवाब हुआ वायरल
Vijeta Dahiya Burger Video: 'मैंने बर्गेर क्यों खाया?' वीडियो सामने आने के बाद भड़के विजेता दहिया, उनका जवाब हुआ वायरल
Vijeta Dahiya Burger Video: 'मैंने बर्गेर क्यों खाया?' वीडियो सामने आने के बाद भड़के विजेता दहिया, उनका जवाब हुआ वायरल /image: Social Media
- प्रदर्शन के दौरान बर्गर खाते कथित वीडियो को लेकर विजेता दहिया विवादों में
- वीडियो वायरल होने के बाद दहिया ने कहा- "भूख लगी थी, इसलिए बर्गर खाया
- दहिया का बयान- "क्या तुमने मुझे नौकरी पर रखा है?" सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
नई दिल्ली। Vijeta Dahiya Burger Video: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से की गई अपील पर जब जहां हजारों युवा सड़कों पर उतर आए और पुलिस की लाठियां खाते हुए भी आगे बढ़ते रहे। लेकिन इस बड़े प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब मुख्य नेता ही मौके पर नहीं दिखे, वे नदारद रहें। अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर ही रुके रहे। पार्टी के कई बड़े चेहरे भी कहीं दिखाई नहीं दिए। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा प्रवक्ता विजेता दहिया को लेकर हो रही है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि जब युवा सड़कों पर पुलिस के थप्पड़ और लाठियां सह रहे थे, तब दहिया आराम से एक रेस्टोरेंट में बर्गर खा रहे थे। अब इस वायरल हो रहें वीडियो पर प्रवक्ता विजेता दहिया का जवाब सामने आया है।
विजते दहिया का जवाब वायरल
Vijeta Dahiya Burger Video विजते दहिया ने अपने एक वीडियो बनाकर भी बर्गर खाने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें भूख लगी थी और कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा था। उन्होंने बर्गर खाते हुए वीडियो बनाकर कहा, ‘मैंने बर्गर क्यों खाया, यह आज का बड़ा मुद्दा है। कोई इंसान बर्गर क्यों खाता है, क्योंकि उसे भूख लगी हो और उसे बर्गर खाने का मन हो। मुझे (Vijeta Dahiya Statement) भूख भी लगी थी। मैं दो रात से सोया नहीं हूं। जो लोग प्रदर्शन में थे उन्हें सब दिख रहा है। घर में लोग बैठे बकवास कर रहे हैं। कोई इंसान केवल खाना पीना करता है, सामाजिक काम से मतलब नहीं, उसके बर्गर खाने पर दिक्कत नहीं, लेकिन कोई इंसान बर्गर खाते हुए भी देश के मुद्दे पर बात करे तो दिक्कत है। प्रदर्शनकारी बर्गर खा ले, किसान पिज्जा खा ले तो दिक्कत। ना खाए मर जाए, डांस कर दिया तो दिक्कत है। कलर शर्ट पहनी थी क्योंकि उससे एनर्जी आती है। तुम्हें पता है कि मैं मार्च में था या नहीं। मार्च के बाद मैं घर गया। और सुनो एक बात, मुझे इतना जवाबदेह बनाते हो, यह कोई नौकरी है क्या, तुमने मुझे अपॉइंट किया है? डेढ़ महीना हो गया मुझे इसमें लगे हुए मैं एक पैसे का काम नहीं कर पाया। जिन लोगों में फीलिंग है ना वह जानते हैं। ऐसे लोग जो मुझे मिलते हैं, छोले-भटूरे खिलाना चाहते हैं।
"Is this a job? Have you elected me? I am not going to appease idiots." — Vijeta Dahiya when CJP protesters demanded accountability from him.
Demanding answers from ministers 24/7, but the second his own followers ask for accountability, they become "idiots." 🤡 pic.twitter.com/RKKkRERMIm
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 21, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court Computer Operator: नगरीय निकायों में नौकरी से निकाले गए कंप्यूटर ऑपरेटरों को बड़ी राहत, बकाया वेतन और बहाली पर आया हाईकोर्ट का अहम आदेश, पढ़ें पूरी खबर
- Indore Lokayukta Raid: धनकुबेर निकला बिजली कंपनी का SE, 9 ठिकानों पर छापे में मिले करोड़ों की संपत्ति, देखकर अधिकारियों के भी उड़े होश
- NEET Paper Leak Case: ‘जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई’, NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का बड़ा एक्शन, जानें और क्या कहा?

Facebook


