दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में खुले गोदाम में भीषण आग लगी

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में खुले गोदाम में भीषण आग लगी

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में खुले गोदाम में भीषण आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 11, 2021 7:39 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में रविवार की रात एक खुले गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि इलाके की पीवीसी मार्केट में आग लगने के बारे में रात करीब आठ बजकर 35 मिनट पर जानकारी मिली। आग एक खुले इलाके में बने हुए गोदाम में लगी जो काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।’

डीएफएस के निदेशक के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 40 गाड़ियों के अलावा 200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में