दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 10, 2023 / 10:16 am IST
Published Date: February 10, 2023 10:16 am IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित इंदिरा कॉलोनी के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में बृहस्पतिवार देर रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें देर रात एक बजकर 27 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

इलाके की 10 से 12 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। आग पर तड़के चार बजकर 55 मिनट पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा सुरेश सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में