माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ज्ञान, नवाचार और मूल्यों के प्रतीक के रूप में उभरा है: सिन्हा
माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ज्ञान, नवाचार और मूल्यों के प्रतीक के रूप में उभरा है: सिन्हा
जम्मू, 19 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए और सभी हितधारकों से इसे ‘‘ज्ञान के तीर्थ केंद्र, नवाचार की प्रयोगशाला और समाज के लिए मार्गदर्शन का स्रोत’’ बनाने का आह्वान किया।
सिन्हा ने कहा कि पिछले 23 वर्षों में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ज्ञान, नवाचार और मूल्यों के केंद्र के रूप में उभरा है तथा ऐसे विद्यार्थियों को तैयार कर रहा है जो अपने करियर में सफल होने के साथ-साथ सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक भी हैं।
उपराज्यपाल ने अनुसंधान, पेटेंट, स्टार्टअप और कौशल विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवाचार और वैश्विक सहयोग जैसे उभरते क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया।
उन्होंने सभी हितधारकों से एसएमवीडीयू को ‘‘ज्ञान के तीर्थ केंद्र, नवाचार की प्रयोगशाला और समाज के लिए मार्गदर्शन का स्रोत’’ बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।
सिन्हा ने युवा प्रतिभाओं को उत्कृष्टता हासिल करने, अत्याधुनिक अनुसंधान करने और समाज तथा देश के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने वाला माहौल बनाने के महत्व पर भी जोर दिया।
भाषा राखी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


