अधिकारियों की लापरवाही से हुई मौनी अमावस्या की त्रासदी: यति नरसिंहानंद

अधिकारियों की लापरवाही से हुई मौनी अमावस्या की त्रासदी: यति नरसिंहानंद

अधिकारियों की लापरवाही से हुई मौनी अमावस्या की त्रासदी: यति नरसिंहानंद
Modified Date: February 5, 2025 / 12:40 am IST
Published Date: February 5, 2025 12:40 am IST

महाकुंभ नगर, चार फरवरी (भाषा) शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ से विदा होते समय कहा कि मौनी अमावस्या की त्रासदी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुई।

उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने रक्त से पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने लिखा है, ‘‘ मौनी अमावस्या को आपके निर्लज्ज, भ्रष्ट और हिन्दुओं के प्रति संवेदनहीन अधिकारियों के अमानवीय व्यवहार ने मुझे यह पत्र लिखने पर मजबूर किया है।’’

उन्होंने कहा, “यह वीभत्स हत्याकांड (मौनी अमावस्या की घटना) मेरी प्राथमिक चिंता का विषय नहीं है। मेरी असल चिंता बहुत तेजी से हिन्दू समाज की ओर आ रहा महाविनाश है। इसी महाविनाश से बचने के लिये हिन्दुओं ने नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री और आपको उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। इसी महाविनाश के डर से आज भारत के अधिकतर हिन्दू आपको भारत का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।”

यति नरसिंहानंद ने कहा, “यह महाविनाश इस्लाम के जिहादियों की अमानवीय रूप से बढ़ती हुई आबादी के रूप में हिन्दू समाज के समक्ष आ चुका है। आप सनातन धर्म के साक्षात सूर्य की भांति अधिकतर हिन्दुओं के मन में विराजमान हैं। हिन्दू समाज के अधिकतर लोग केवल और केवल आपको ही अपने रक्षक के रूप में देखते हैं।”

उन्होंने राज्य सरकार की हथियार नीति की आलोचना करते हुए कहा, “आपकी (योगी) सरकार की शस्त्र लाइसेंस नीति इन तत्वों को अपने मनसूबों को पूरा करने में बहुत सहायक है। आपकी पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को खुल कर शस्त्र लाइसेंस वितरित किए परन्तु आपकी सरकार के पिछले साढ़े सात वर्ष के कार्यकाल में आपको प्रचंड बहुमत देने वाले हिंदुओ को नाम मात्र के भी शस्त्र लाइसेंस नहीं दिए गए हैं।”

उन्होंने आदित्यनाथ से हथियार नीति बदलने का आह्वान करते हुए कहा, “हिंदुओ को अब शस्त्र लाइसेंस की केवल इसलिए आवश्यकता है कि वे अपने घर की औरतों और धन संपत्ति को समय आने पर पर बचा सकें। इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि अपनी शस्त्र लाइसेंस नीति को बदलिए और हर हिन्दू को उसकी बहन बेटी की रक्षा करने योग्य शस्त्र लाइसेंस प्रदान कर दीजिए।”

भाषा राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में