दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले तीन दिन के लिए लू की चेतावनी

दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले तीन दिन के लिए लू की चेतावनी

दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले तीन दिन के लिए लू की चेतावनी
Modified Date: May 24, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: May 24, 2026 7:47 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए तेज हवाओं और दोपहर एवं शाम के समय लू चलने की आशंका जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मौसम केंद्रों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा, जिसमें रिज और आयानगर स्टेशनों पर सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

सामान्य तापमान की तुलना में अंतर 2.3 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो शहर के कई हिस्सों में लू जैसी स्थिति का संकेत देता है।

सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 44 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में