दिल्ली में अधिकतम तापमान में इजाफा, आने वाले सप्ताह में लू की आशंका नहीं

दिल्ली में अधिकतम तापमान में इजाफा, आने वाले सप्ताह में लू की आशंका नहीं

दिल्ली में अधिकतम तापमान में इजाफा, आने वाले सप्ताह में लू की आशंका नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 1, 2022 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आंशिक रूप से बदल छाए रहे, हालांकि अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने की आशंका नहीं है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सबसे ज्यादा था। इससे पहले आज मौसम विभाग ने राजधानी में आंधी आने और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका जताई थी।

सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं, जिससे कई पेड़ उखड़ गए थे और बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह दिल्ली में नौ जून 2018 के बाद आया सबसे भीषण तूफान था। उस दौरान पालम में हवा की गति 104 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गयी थी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और आर्द्रता के कारण मई और जून में इसी प्रकार के तेज तूफान की संभावना होती है। ऐसी स्थितियों के बारे में एक या दो दिन पहले पूर्वानुमान व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का अंदेशा नहीं है

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में