एमबीएसई 23 अप्रैल को 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा

एमबीएसई 23 अप्रैल को 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा

एमबीएसई 23 अप्रैल को 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा
Modified Date: April 21, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: April 21, 2026 6:56 pm IST

आइजोल, 21 अप्रैल (भाषा) मिजोरम स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमबीएसई) द्वारा 10वीं की परीक्षा के परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। एक आधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 10वीं की परीक्षा के नतीजे विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से देखे जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं के नतीजे उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, परिणाम पत्र आइजोल के चाल्तलंग स्थित एमबीएसई कार्यालय और दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में भी दिखाई जाएगी।

अधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी छात्र या अभिभावक को कोई भी विशेष जानकारी या मदद चाहिए हो तो वह कामकाजी घंटों के दौरान बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री वनलालथलाना ने घोषणा की थी कि एमबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों को जारी करने के पारंपरिक तरीका इस्तेमाल नहीं करेगा यानी अब परिणाम पुस्तिका में मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) (शीर्ष-10), ‘रैंक’, विशिष्ट योग्यता या विशेष श्रेणी का उल्लेख नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि यह कदम छात्रों के बीच रटकर सीखने की प्रवृत्ति और कड़ी प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों में रटने के बजाय योग्यता और कौशल पर आधारित शिक्षा सुनिश्चित करना है।

पिछले साल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 76.68 प्रतिशत था।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में