‘धूल मुक्त दिल्ली’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए एमसीडी ने दक्षिण दिल्ली में पदयात्रा का आयोजन किया

'धूल मुक्त दिल्ली' अभियान को बढ़ावा देने के लिए एमसीडी ने दक्षिण दिल्ली में पदयात्रा का आयोजन किया

‘धूल मुक्त दिल्ली’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए एमसीडी ने दक्षिण दिल्ली में पदयात्रा का आयोजन किया
Modified Date: March 24, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: March 24, 2026 9:49 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को ‘धूल मुक्त दिल्ली’ अभियान के तहत दक्षिण दिल्ली में एक पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार के नेतृत्व में यह पदयात्रा सुबह सात बजे वसंत विहार स्थित डीडीए पार्क से शुरू हुई और लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एमसीडी नर्सरी में समाप्त हुई।

एमसीडी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पार्षद हिमानी जैन और दक्षिण जोन के उपायुक्त राकेश कुमार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुतियां और जागरूकता गतिविधियां शामिल थीं, जिनका उद्देश्य धूल नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

खिरवार ने पदयात्रियों से कहा कि शहर में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, ‘हमें धूल प्रदूषण को कम करने के लिए सक्रिय और दीर्घकालिक उपाय अपनाने होंगे। हमारा लक्ष्य शून्य-अपशिष्ट कॉलोनियों का विकास करना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए स्रोत पर ही अपशिष्ट पृथक्करण सुनिश्चित करना है।’

भाषा राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में