MEA ने पाक के बयान को किया खारिज, कहा- निरर्थक बातें कर आतंकियों को भारत पर हमले लिए उकसा रहे पाक विदेश मंत्री

MEA ने पाक के बयान को किया खारिज, कहा- निरर्थक बातें कर आतंकियों को भारत पर हमले लिए उकसा रहे पाक विदेश मंत्री

MEA ने पाक के बयान को किया खारिज, कहा- निरर्थक बातें कर आतंकियों को भारत पर हमले लिए उकसा रहे पाक विदेश मंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: April 7, 2019 6:16 pm IST

नई दिल्ली: भारत ने रविवार देर शाम पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा किए दावे को खारिज करते हुए ”गैरजिम्मेदाराना और निरर्थक” बताया है। दरसअल पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच फिर से पाकिस्तान पर हमला करने की योजना बना रहा है। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और ”किसी भी दुस्साहस” को लेकर चेतावनी जारी की।

Read More: कांप उठी देखने वालों की रूह जब कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने तीखे शब्दों में कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी का मकसद क्षेत्र में युद्ध उन्माद को बढ़ावा देना है। ”पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा क्षेत्र में युद्ध उन्माद को बढ़ावा देने के साफ मकसद वाले गैरजिम्मेदाराना और निरर्थक बयान को भारत खारिज करता है। यह हथकंडा पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को भारत में आतंकी हमला करने के लिए आह्वान है।” उन्होंने कहा कि भारत को सीमा पार से होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले के लिए ”दृढ़तापूर्वक और निर्णायक जवाब देने का अधिकार है।

Read More: PM मोदी के खिलाफ इस अपील को लेकर सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और अनुपम खेर के …

कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया गया है कि वह भारत में सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों में अपनी संलिप्तता के लिए बहानेवाजी का कोई प्रयास सफल नहीं होगा। पाकिस्तान को अपने क्षेत्रों से चल रहे आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कदम उठाने की जरूरत है। कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी हमलों के बारे में किसी भी कार्रवाई योग्य और विश्वसनीय खुफिया जानकारी को साझा करने के लिए स्थापित राजनयिक और सैन्य संचालन महानिदेशक चैनलों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"