मीट फैक्ट्री में गैस लीक होने से तीन मजदूरों की मौत,बसपा के पूर्व सांसद के भाई की है फैक्ट्री
मीट फैक्ट्री में गैस लीक होने से तीन मजदूरों की मौत,बसपा के पूर्व सांसद के भाई की है फैक्ट्री
उत्तरप्रदेश। मेरठ में एक मीट फैक्ट्री के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई। गैस लीक होने से तीनों की मौत की वजह बताया जा रहा है। मीट फैक्ट्री बीएसपी के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक की बताई जा रही है। गुरुवार देर रात यहां प्लांट की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान प्लांट के अंदर उतरे तीन मजदूर अंदर बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पढ़ें- नकद-नौकरी घोटाला: सांसद की बेटी सहित 19 अधिकारी गिरफ्तार,11 दिन की पुलिस रिमांड
पुलिस के मुताबिक मजदूरों की मौत होते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी वहां से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। इधर तीन मजदूरों के मौत की सूचना फैसले ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की संवेदनशीलता देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे।
पढ़ें- होटलों में क्राइम ब्रांच की रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
फैक्ट्री के टैंक में काफी समय से समस्या आ रही थी, जिसकी सफाई को लेकर राशिद ने बाहर से मजदूरों को बुलाया था। खरखौदा क्षेत्र बिजौली गांव निवासी योगेंद्र व गुड्डू तथा गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी सत्यवान को बुलाया गया था। गुरुवार शाम तीनों युवक टैंक के अंदर घुसकर सफाई कर रहे थे। जब काफी देर बाद भी वे बाहर नहीं निकले तो फैक्ट्री के अन्य मजूदरों ने टैंक के अंदर झांककर देखा तो वे बेहोश अवस्था में पड़े मिले। टैंक के अंदर तीनों युवकों को बेहोश पड़ा देख हड़कंप मच गया।
पढ़ें- अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, अब तक 26 बार, दो दफे गिरी सरकार, जानिए इतिहास
20
तीनों मजदूरों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। फैक्ट्री के मैनेजर के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


