छात्रावास की इमारत से गिरने से मेडिकल छात्रा की मौत, आत्महत्या की आशंका
छात्रावास की इमारत से गिरने से मेडिकल छात्रा की मौत, आत्महत्या की आशंका
त्रिशूर (केरल), 29 जून (भाषा) केरल के त्रिशूर में सोमवार को एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की इमारत से गिरने से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना में आत्महत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा की पहचान स्नेहा पौलोस के रूप में हुई है, जो कोट्टायम की रहने वाली थी और जुबली मिशन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
पुलिस के अनुसार, इस घटना का पता तब लगा जब एक अन्य छात्रा ने पौलोस को इमारत की 14वीं मंजिल से नीचे गिरते देखा।
अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
त्रिशूर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
जांच अधिकारी जल्द ही छात्रावास में पौलोस के कमरे की तलाशी लेंगे और उसके रिश्तेदारों तथा दोस्तों के बयान दर्ज करेंगे।
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश

Facebook


