मेघालय : अविश्वास प्रस्ताव पेश होने से पहले गारो हिल्स परिषद प्रमुख ने इस्तीफा दिया

मेघालय : अविश्वास प्रस्ताव पेश होने से पहले गारो हिल्स परिषद प्रमुख ने इस्तीफा दिया

मेघालय : अविश्वास प्रस्ताव पेश होने से पहले गारो हिल्स परिषद प्रमुख ने इस्तीफा दिया
Modified Date: March 16, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: March 16, 2026 10:02 pm IST

शिलांग, 16 मार्च (भाषा) मेघालय में गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य अल्बिनुश आर मराक ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

जिला परिषद के कुल 30 सदस्यों में से 21 सदस्यों द्वारा मराक के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्रों से संबंधित एक विवादास्पद अधिसूचना को लेकर गारो हिल्स क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़कने के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया। आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हुई झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई।

परिषद के अध्यक्ष को लिखे पत्र में, मराक ने कहा कि उन्होंने गरिमापूर्ण ढंग से पद छोड़ दिया है और उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल जारी नहीं रखेंगे, क्योंकि अधिकांश सदस्यों को अब उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा।

मराक ने सदन में प्रस्ताव पेश होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में