मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले आये, एक और मरीज की मौत

मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले आये, एक और मरीज की मौत

मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले आये, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 18, 2022 9:50 pm IST

शिलांग, 18 फरवरी (भाषा) मेघालय में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले सामने आये, जो एक दिन पहले की तुलना में 13 अधिक है। नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 93,228 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1566 पर पहुंच गयी है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 91,189 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 473 हो गयी है ।

भाषा रंजन रंजन दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में