राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, श्रीगंगानगर में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, श्रीगंगानगर में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, श्रीगंगानगर में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
Modified Date: June 9, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: June 9, 2026 7:48 pm IST

जयपुर, नौ जून (भाषा) राजस्थान के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 46.4 डिग्री, चूरू में 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.5 डिग्री, फलौदी में 43.8 डिग्री, जैसलमेर व बीकानेर में 43.6 डिग्री और जयपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक पश्चिमी राजस्थान, विशेषकर जोधपुर और बीकानेर संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कहीं-कहीं लू की स्थिति रहेगी। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

विभाग के अनुसार, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

मौसम कार्यालय के मुताबिक 11 से 14 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में तेज हवाओं (50–60 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भाषा बाकोलिया धीरज

धीरज


लेखक के बारे में