मणिपुर: काकचिंग जिले से उग्रवादी गिरफ्तार

Ads

मणिपुर: काकचिंग जिले से उग्रवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 15, 2025 / 11:02 AM IST,
    Updated On - March 15, 2025 / 11:02 AM IST

इंफाल, 15 मार्च (भाषा) मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले से एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इस कैडर को शुक्रवार को काकचिंग जिले के लांगमेइदोंग मामांग लाइकाई से पकड़ा गया।

अधिकारियों ने कहा कि चुराचांदपुर जिले के डांपी रिज इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक अन्य अभियान में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया जिनमें एक राइफल, एक ‘सिंगल-बैरल’ बंदूक और दो आईईडी शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में लूटे गए, छीने गए या अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए पहाड़ी और घाटी जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।’’

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल