श्रीनगर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका

Ads

श्रीनगर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका

  •  
  • Publish Date - October 7, 2021 / 09:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

श्रीनगर, सात अक्टूबर (भाषा ) श्रीनगर के सफाकदल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका लेकिन उसके विस्फोट में किसी की जान नहीं गयी।

अधिकारियों ने बताया कि रात आठ बजकर 40 मिनट पर सफाकदल के बारीपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक बंकर की ओर ग्रेनेड दागा।

उन्होंने बताया कि ग्रेनेड बंकर के जाल से टकराया और सड़क किनारे जा फटा । इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार वैसे इस विस्फोट से एक निजी वाहन की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये।

भाषा राजकुमार माधव

माधव