जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

Ads

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - December 12, 2021 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

श्रीनगर, 12 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया,इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना