दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, बारिश और आंधी की संभावना
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, बारिश और आंधी की संभावना
नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं दिन में आंधी, बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था जिसमें बारिश होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी । बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना छह मई तक बनी रहेगी।
सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से थोड़ा कम है।
पालम में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, लोधी रोड में 23.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है वहीं रिज में तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से थोड़ा कम है और आयानगर में तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, और बादलों के छाए रहने से दिन के समय गर्मी कम रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा तान्या शोभना
शोभना

Facebook


