दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’
आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


