दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 30, 2021 5:10 am IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। नमी का स्तर 65 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बिजली चमकने, मेघ गरजने का भी अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 दर्ज किया गया।

एक्यूआआई में 50 तक की श्रेणी को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में