दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - June 20, 2023 / 12:21 PM IST,
    Updated On - June 20, 2023 / 12:21 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चार मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से चार डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा