दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: January 9, 2021 5:20 am IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आईएमडी ने बताया कि शहर में तीन जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से अधिक बना हुआ है। सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि पिछले चार वर्षों में जनवरी में सबसे ज्यादा था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है क्योंकि शनिवार से बर्फीले पहाड़ों से उत्तरपश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलनी शुरू हुई हैं।

भाषा स्नेहा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में