दिल्ली में बादल छाए रहने से बढ़ा न्यूनतम तापमान

दिल्ली में बादल छाए रहने से बढ़ा न्यूनतम तापमान

दिल्ली में बादल छाए रहने से बढ़ा न्यूनतम तापमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 16, 2020 7:27 am IST

नई दिल्ली, 16 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि 22 अक्टूबर से अब तक का सबसे ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छाए रहने को जम्मेदार ठहराया है। वहीं अब तक इसकी अनुपस्थिति में इस महीने लगातार तापमान कम रह रहा था। आसमान में बादल छाए रहने के कारण पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में से कुछ बादलों के कारण वापस धरती पर लौट जाती हैं, जिससे धरती गर्म रहती है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान शुक्रवार तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ जैसा क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ लौट रहा है और हवा अब उत्तरपश्चिम की ओर बहने लगेगी। पहाड़ों में ताजा बर्फबारी के बाद अब वहां से ठंडी हवाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तरफ बहना शुरू करेंगी।’’

रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को 0.4 मिमी बारिश भी दर्ज की।

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद इससे वायु गुणवत्ता में सुधार में मदद मिलने की संभावना है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में