पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट
पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट
चंडीगढ़, 24 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में बारिश के एक दिन बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले, 12 जनवरी को शहर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हाल के वर्षों में, बठिंडा में सबसे कम तापमान 17 जनवरी 2023 को शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से पांच डिग्री नीचे तक चला गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट और फिरोजपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः एक डिग्री और 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में चार डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 3.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस और मनसा में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
भाषा राखी पारुल
पारुल

Facebook


