जयपुर, छह जुलाई (भाषा) राजस्थान के सिरोही जिले में 17 साल की एक लड़की का दो लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तीन जुलाई की रात लड़की को उसके घर से अगवा कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बाद में उसे गांव में छोड़ दिया।
पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह ने कहा कि सम्बद्ध थाने में आरोपी वन्ना राम और दशरथ के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया, ‘तीन जुलाई को एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तत्काल मामला दर्ज किया गया और अगले दिन नियमानुसार लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मजिस्ट्रेट द्वारा पीड़िता का बयान लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।’
उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार