बदायूं में नाबालिग प्रेमी युगल ने खुदकुशी की

Ads

बदायूं में नाबालिग प्रेमी युगल ने खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - May 21, 2022 / 03:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

बदायूं, 21 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में ऊपर बने कमरे में शनिवार सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल की पहचान धर्मपुर गांव के रहने वाले बिकेश (17) और मनसा नगला निवासी कीर्ति (16) के रूप में हुई है। दोनों के शव अलग-अलग साड़ी से लटके हुए पाए गए।

अधिकारी के मुताबिक, शव के पास बियर की बोतल और गिलास के साथ कीटनाशक की एक शीशी भी मिली है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने कीटनाशक मिलाकर बियर पी और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई थी कि मंदिर में रहने वाले मुनेंद्र की बेटी और धर्मपुर निवासी मुनेश के बेटे ने मंदिर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सिंह के मुताबिक, घटनास्थल पर बीयर की बोतल के साथ कीटनाशक की शीशी भी मिली है, जिससे माना जा रहा है कि दोनों ने बियर में कीटनाशक मिलाकर पिया और फिर फांसी के फंदे से झूल गए।

एसएसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

मंदिर के पुजारी नेमि दास के अनुसार, उन्हें घटना के बारे में पता ही नहीं चल पाया और जब सुबह लड़की की मां मंदिर आई तो उसने दोनों को फांसी के फंदे से लटका देखा।

पुजारी के मुताबिक, लड़की की मां ने उनसे फोन लेकर अपने घर पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्रित हो गया।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल