बस स्टैंड पर दिनदहाड़े नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमला
बस स्टैंड पर दिनदहाड़े नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमला
मंगलुरु (कर्नाटक), छह जुलाई (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक में सोमवार को एक बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक नाबालिग छात्रा पर कथित तौर पर एक 28 साल के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बंतवाल ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत मोंटीमारू पडपु बस स्टॉप पर घटी। आरोपी की पहचान जव्वार (28) के रूप में की गई है जो बस स्टॉप के पास किराने की दुकान चलाता है।
पुलिस ने कहा कि छात्रा कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बस स्टॉप पर खड़े अन्य यात्रियों ने शोर मचाया जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
घायल छात्रा को मंगलुरु में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिसकर्मियों ने इस घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया, प्रारंभिक निरीक्षण किया और अस्पताल में पीड़िता का बयान दर्ज किया।
पुलिस ने कहा कि इस हमले के पीछे की मंशा अभी पता नहीं चली है और जांच के दौरान इसका पता चल सकेगा।
पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।
भाषा सं राजेंद्र वैभव
वैभव

Facebook


