लापता किशोरियां बरामद, दो गिरफ्तार
लापता किशोरियां बरामद, दो गिरफ्तार
नोएडा(उप्र),15 जून (भाषा) नोएडा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुई किशारियों को पुलिस ने बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि एक गांव की दो किशोरियां शनिवार रात से घर से लापता थी, उनके परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की और मामले की जांच कर रही पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों को वासिल तथा आमिर नामक दो युवक बहला-फुसलाकर ले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दोनों किशोरियों का चिकित्सकीय परीक्षण करवा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं
मनीषा शोभना
शोभना

Facebook


