बीएलओ के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; दो प्राथमिकी दर्ज : पंजाब सीईओ

बीएलओ के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; दो प्राथमिकी दर्ज : पंजाब सीईओ

बीएलओ के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; दो प्राथमिकी दर्ज : पंजाब सीईओ
Modified Date: July 7, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: July 7, 2026 8:28 pm IST

चंडीगढ़, सात जुलाई (भाषा) पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनंदिता मित्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में शामिल बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मित्रा ने बताया कि पटियाला और बरनाला में बीएलओ पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मित्रा के मुताबिक, पटियाला जिले में बूथ संख्या 113 पर तैनात बीएलओ के साथ आनंद नगर निवासी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उस समय मारपीट की, जब वह (बीएलओ) एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद त्रिपुरी पुलिस थाने ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मित्रा के अनुसार, एक अन्य घटना में बरनाला जिले के धनाउला इलाके के अकालगढ़ कोठे में बूथ संख्या 103 पर तैनात बीएलओ के साथ एक स्थानीय निवासी ने एसआईआर से जुड़े काम के दौरान कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में धनाउला थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मित्रा ने पंजाब के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें।

उन्होंने राज्यभर के मतदाताओं से बीएलओ का सहयोग करने और यह सुनिश्चित करने में मदद देने की अपील कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में