मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 547 नए मामले, दो रोगियों की मौत

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 547 नए मामले, दो रोगियों की मौत

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 547 नए मामले, दो रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 28, 2021 1:26 pm IST

आइजोल, 28 अक्टूबर (भाषा) मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 547 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,19,496 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों में कम से कम 139 बच्चे हैं।

अधिकारी ने कहा कि मामित जिले में 91 और 52 वर्ष के दो व्यक्तियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 424 हो गई है। दोनों को अन्य बीमारियां भी थीं।

आइजोल में सबसे अधिक 255 नए मामले सामने आए हैं। सरछिप में 66 और चंपाई से 52 मामले सामने आए।

मिजोरम में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 7,320 है। बुधवार को 991 और लोगों के संक्रमण के उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,11,752 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 12.93 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। कोविड-19 रोधी टीकों की 6.96 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में