रक्षा मंत्रालय ने मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ अनुबंध किया
रक्षा मंत्रालय ने मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ अनुबंध किया
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना के लिए पांच ज़मीन-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीदने की खातिर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।
मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से सेना के निगरानी और नेटवर्किंग ढांचे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मंत्रालय ने कहा कि मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली में कम से कम 72 प्रतिशत सामग्री स्वदेशी होंगी।
मंत्रालय ने कहा कि इस करार पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है, ‘यह प्रणाली भारतीय सेना की इकाइयों का आधुनिकीकरण करेगी और देश के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण तंत्र को मज़बूत बनाएगी।’
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अनुबंध ने रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक-इन-इंडिया’ के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की प्रतिबद्धता को मज़बूत किया है।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


