मॉडल आंचल यादव की नहर में मिली लाश, हाथ के टैटू से हुई युवती की पहचान
मॉडल आंचल यादव की नहर में मिली लाश, हाथ के टैटू से हुई युवती की पहचान
बालोद। रायपुर की एक मॉडल आंचल यादव की बालोद जिले के एक नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला इसलिए भी संदेहास्पद है क्योंकि मॉडल का शव रस्सी से बंधा हुआ था जबकि गले और पैर में रस्सी बांधकर एक बड़ा पत्थर का प्रयोग कर उसे नहर में डुबाया गया था।
ये भी पढ़ें:मिशन 2019: किसका होगा राजतिलक! बीजेपी का चुनावी अभियान जारी
जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के गुरूर थाना के ग्राम धानापुरी में सुबह-सुबह ग्रामीणों ने एक युवती की लाश को नहर में देखा था। जिसके बाद उन्होने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। पुलिस को युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे पुलिस इस घटना को हत्या के नजर से देख रही है। मृतक मॉडल आंचल यादव धमतरी जिले की रहने वाली है और पिछले कुछ सालों से रायपुर में रह रही थी।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस के ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन आज, ताम्रध्वज साहू ने तैयारियों का
बता दें कि, आंचल वर्ष 2012-13 में मई महीने के दौरान उस समय चर्चा में आई थीं जब रायपुर पुलिस ने धमतरी पहुंच कर उसे घर से गिरफ्तार किया था। यह पूरा मामला ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठने का था। लिहाजा पुलिस का इस मामले में मानना है कि उसके फेसबुक अकाउंट और मोबाइल डिटेल खंगालने पर कई चौंकाने वाले राज खुल सकते हैं।

Facebook


