मोदी ने मंत्रियों को विपक्ष की ‘महिला विरोधी’ मानसिकता को उजागर करने को कहा: सूत्र

मोदी ने मंत्रियों को विपक्ष की ‘महिला विरोधी’ मानसिकता को उजागर करने को कहा: सूत्र

मोदी ने मंत्रियों को विपक्ष की ‘महिला विरोधी’ मानसिकता को उजागर करने को कहा: सूत्र
Modified Date: April 18, 2026 / 07:38 pm IST
Published Date: April 18, 2026 7:38 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने से जुड़े विधेयक का समर्थन न करने के लिए कांग्रेस और अन्य दलों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से जनता के बीच विपक्ष की “महिला-विरोधी” मानसिकता उजागर करने को कहा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री ने 2029 के लोकसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू कराने के प्रति अपनी सरकार के समर्थन और प्रतिबद्धता को दोहराया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने के पक्ष में मतदान न करके विपक्ष ने “बड़ी गलती” की है और इसका समर्थन न करने के राजनीतिक परिणाम उसे भुगतने होंगे।

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से कहा कि वे इस मुद्दे को जमीनी स्तर तक, गांव-गांव तक पहुंचाएं और विपक्ष की “महिला-विरोधी” मानसिकता को उजागर करें।

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने मंत्रियों से अपने सोशल मीडिया मंचों पर भी विपक्ष के खिलाफ संदेश प्रसारित करने को कहा है।

महिला आरक्षण कानून को लागू करने से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका और पारित नहीं हो पाया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा में इस तरह का रुख अपनाने के बाद विपक्षी दल अब अपने कदम को सही ठहराने और उसे छिपाने के प्रयास कर रहे हैं।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में