BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

One Nation-One Election Bill Update: देश में एक साथ होंगे सभी चुनाव, मोदी सरकार ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विधेयक को दी मंजूरी, इसी सत्र में संसद में पेश हो सकता है बिल

देश में एक साथ होंगे सभी चुनाव, मोदी सरकार ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विधेयक को दी मंजूरी, Modi cabinet approves One Nation-One Election Bill

Deepak Sahu
Published: 12 Dec 2024 | 2:29 pmModified: 12 Dec 2024 | 2:49 pm

नई दिल्लीः One Nation-One Election Bill Update देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मोदी सरकार संसद में बिल लाएगी। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक देश, एक चुनाव के विधेयक को गुरुवार को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब सरकार इस बिल को सदन के पटल पर रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बिल पर आम सहमति बनाना चाहती है। इसलिए इस बिल को जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के पास भेजने की तैयारी कर रही है। JPC इस बिल पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगी। कहा ये भी जा रहा है कि सरकार इसे अगले सप्ताह संसद में पेश कर सकती है।

Read More : One Nation-One Election Bill Update: देश में एक साथ होंगे सभी चुनाव, मोदी सरकार ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' विधेयक को दी मंजूरी, इसी सत्र में संसद में पेश हो सकता है बिल

One Nation-One Election Bill Update बता दें कि अभी देश में विधानसभा और लोकसभा के साथ-साथ नगरीय निकाय चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं। इससे मानव श्रम के साथ-साथ सरकार का पैसा अधिक खर्च होता है। इसके अलावा कई अन्य तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि मोदी सरकार अब देश में एक साथ चुनाव कराना चाहती है। इससे पहले सितंबर में केंद्रीय कैबिनेट ने वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि 'पहले फेज में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे। इसके बाद 100 दिन के भीतर दूसरे फेज में निकाय चुनाव साथ कराए जाएंगे।'

Read More : Congress MLA Pankaj Upadhyay Video : 'मैं उसका हाथ तोड़ दूंगा..' कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, खुलेआम दे दी अधिकारियों को धमकी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल 

सूत्रों का कहना है कि लंबी चर्चा और आम सहमति बनाने के लिए सरकार इस विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की योजना बना रही है। जेपीसी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी और इस प्रस्ताव पर सामूहिक सहमति की जरूरत पर जोर देगी। इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि सभी राज्य विधानसभाओं के अध्यक्षों को बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों और सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ अपने विचार साझा करने के लिए कहा जाएगा। इसके अतिरिक्त, आम जनता से भी सुझाव मांगे जाएंगे, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया में समावेशिता और पारदर्शिता को बढ़ाएंगे। विधेयक के प्रमुख पहलुओं में इसके लाभ और देशभर में एक साथ चुनाव कराने के लिए जरूरी कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Read More : Latest Hot Sexy Video : देसी भाभी का ये सेक्सी वीडियो मचा रहा तहलका.. व्यूज के चक्कर में दिए हॉट पोज, देखकर लग जाएगी तन-बदन में आग 

खबर से जुड़े सवालों का जवाब यहां मिलेगा

1. एक देश, एक चुनाव का उद्देश्य क्या है?

"एक देश, एक चुनाव" का उद्देश्य भारत में विभिन्न चुनावों को एक साथ कराने के लिए एक व्यवस्था बनाना है, ताकि चुनावों पर होने वाले खर्च, समय और संसाधनों की बचत हो सके। यह व्यवस्था देश में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकाय चुनावों को एक साथ कराने की योजना है, जिससे चुनावी प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित हो सके।

2. क्या इससे देश में चुनावों की प्रक्रिया में कोई बदलाव होगा?

जी हां, "एक देश, एक चुनाव" से चुनावी प्रक्रिया में बदलाव आएगा। चुनाव एक ही समय पर होंगे, जिससे चुनावी गतिविधियों की अधिकता को कम किया जा सकेगा और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही, राजनीतिक स्थिरता और प्रशासन की दक्षता बढ़ने की संभावना है।

3. एक देश, एक चुनाव लागू होने से कौन-कौन सी समस्याएं हल हो सकती हैं?

इससे चुनावों के आयोजन में खर्च की बचत हो सकती है, क्योंकि चुनावी प्रक्रिया एक साथ होने पर भारी वित्तीय संसाधन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, चुनावों के दौरान होने वाली राजनीतिक अस्थिरता, प्रशासनिक बोझ और चुनावी तंत्र की दबाव को भी कम किया जा सकता है।

4. क्या सभी राजनीतिक दल "एक देश, एक चुनाव" के पक्ष में हैं?

वर्तमान में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच इस पर सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं। सरकार इस प्रस्ताव पर आम सहमति बनाने के लिए इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की योजना बना रही है, ताकि सभी दलों के विचारों को ध्यान में रखा जा सके।

5. क्या एक देश, एक चुनाव के लिए संविधान में बदलाव की आवश्यकता होगी?

जी हां, एक देश, एक चुनाव की योजना को लागू करने के लिए संविधान में कुछ संशोधन की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए संसद में विशेष प्रस्ताव लाने की आवश्यकता होगी, जिसे बाद में संविधान संशोधन के रूप में पारित किया जा सकता है।

 

https://www.youtube.com/watch?v=9LTXmMP1Gxk

खबर अभी ब्रेक हुई हैं, इसे अपडेट किया जा रहा है

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Modi cabinet approves One Nation-One Election Bill

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm