मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकार ने निलाचल इस्पात कंपनी को बेचने की दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकार ने निलाचल इस्पात कंपनी को बेचने की दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकार ने निलाचल इस्पात कंपनी को बेचने की दी मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 8, 2020 11:04 am IST

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें से निलाचल इस्पात निगम लिमिटेड को बेचने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने कोल माइनिंग में कमर्शियल माइनिंग का रास्ता साफ कर दिया गया है।

Read More News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कई घंटों तक लाइन में खड़ी रहीं ये अभिनेत्र…

कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब निलाचल इस्पात में सरकार अपनी पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इस कंपनी का खास बात ये है कि निलाचल इस्पात में MMTC की हिस्सेदारी 49.08 फीसदी, NMDC की हिस्सेदारी 10.10 फीसदी, मेकॉन और BHEL की हिस्सेदारी 0.68 फीसदी है। 2018-19 में इस कंपनी का ग्रोथ 126 फीसदी रही है। इसकी उत्पादन क्षमता 1.1 मिलियन टन है।

Read More News: 8 नगर निगम में जीत के बाद बोले PL पुनिया, कहा- कांग्रेस पार्टी पर व…

इसके अलावा कैबिनेट ने कोल माइनिंग में कमर्शियल माइनिंग के लिए कानून में बदलाव करेंगी। इसके लिए कैबिनेट ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के मुताबिक जितने भी कोल माइनिंग की नीलामी की जाएगी, उस नीलामी में वो कंपनियां भी हिस्सा ले सकेंगी जो स्टील सेक्टर और पावर सेक्टर में ना हो या सिर्फ माइनिंग करने का काम करती हो। सरकार ने कमर्शियल कोल माइनिंग की राहत अंतिम रोड़े को हटाने का फैसला लिया है।

Read More News: मोदी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, कोल सेक्टर के कानून में बदलाव को दी मंजूरी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"