Modi cabinet ke bade faisle: मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, यूपी, बिहार और आंध्रप्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले कई प्रोजेक्ट मंजूर
Modi cabinet ke bade faisle: बिहार और आंध्र प्रदेश को सरकार ने फिर तोहफा दिया है। यूपी के अयोध्या से बिहार के सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दे …

modi cabinet
नईदिल्ली: Modi cabinet ke bade faisle: पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की कैबिनेट ने आज महत्वपूर्ण फैसले लिए है। एक तरफ जहां स्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ी रकम दी है। बिहार और आंध्र प्रदेश को सरकार ने फिर तोहफा दिया है। यूपी के अयोध्या से बिहार के सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दे दी गई है। नरकटियागंज रेल लाइन का दोहरीकरण भी किया जाएगा। आंध्र प्रदेश में भी 257 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। ये सारे प्रोजेक्ट चार साल के अंदर पूरे किए जाने हैं।
read more: आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के लिए 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी
Modi cabinet ke bade faisle: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "उत्तर बिहार के लिए रेलवे बुनियादी ढांचा और पूर्वोत्तर राज्यों को रणनीतिक कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए नरकटियागंज - रक्सौल - सीतामढ़ी - दरभंगा और सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की एक बड़ी परियोजना को आज मंजूरी दे दी गई है। 4553 करोड़ रुपए की लागत से 256 किलोमीटर रेलवे लाइन के दोहरीकरण से उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार को फायदा होगा।”
read more: भारतीय महिला हॉकी की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने खेल को अलविदा कहा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज अमरावती (आंध्र प्रदेश) रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी गई है...इसके लिए कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया रेलवे पुल बनाया जाएगा। यह अमरावती को हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और नागपुर से जोड़ेगा..."
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "इस साल दीपावली और छठ पूजा के लिए 7,000 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। करीब-करीब 2 लाख लोग अतिरिक्त प्रतिदिन यात्रा कर पाए ऐसी व्यवस्था की गई है।"
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Modi cabinet ke bade faisle: Big decisions of Modi cabinet, many projects that will bring revolutionary changes in UP, Bihar and Andhra Pradesh approved

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm