मोदी का हमला- सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें गरीबों का दुख नहीं दिखता
मोदी का हमला- सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें गरीबों का दुख नहीं दिखता
बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आज प्रधानमंत्री मोदी ने चिकमंगलूर में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा ही सत्ता में रहना चाहती है। 1978 में, इंदिरा जी सत्ता में आईं, आपके वोट ले गईं, लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की कभी परवाह नहीं की। कांग्रेस ने कभी चिकमंगलूर के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोचा। सोनिया जी ने भी बेल्लारी से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां किए गए वादे का क्या हुआ?
A painstakingly apt analogy given by PM Modi on how Rahul Gandhi may think that he is ‘ordained’ to become the PM but in reality, it’s his dynastic and undemocratic streak, unilaterally bypassing the will of the people or that of his alliance partners. #BJP4BetterKarnataka pic.twitter.com/5t9bQ8pLFk
— BJP (@BJP4India) May 9, 2018
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने तो देश की सेना को भी नहीं बख्शा, उन्होंने कहा कि जब देश की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तब कांग्रेस ने बेशर्मी से कहा आर्मी रॉन्ग, इस देश में चुने हुए उपराष्ट्रपति अपनी संवैधानिक जिम्मेवारी निभाते हैं, और जब उनकी गलत कामों में साथ नहीं देते, तो वह उन्हें भी गाली देने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर
प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जो खुद को 2019 का प्रधानमंत्री घोषित कर दे, ऐसे नामदार को क्या देश की जनता स्वीकर करेगी?
सुबह-शाम उनके दिमाग में प्रधानमंत्री की कुर्सी के बारे में ही चलता रहता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को ना कांग्रेस की चिंता है ना कांग्रेस की परंपरा की चिंता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नए नामदारों ने नई तरकीब ढूंढी है। यह नई तरकीब है, झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो।
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह जी 10 साल प्रधानमंत्री थे लेकिन रिमोट कंट्रोल 10 जनपथ पर था, आपने पिछले 4 साल से दिल्ली में मोदी की सरकार बनाई है, जिसका रिमोट कंट्रोल देश की सवा सौ करोड़ जनता है। ये कांग्रेस के नामदार सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। ये कोलार का सोना नहीं है, भ्रष्टाचार का सोना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कहा कि आज हम देश में टॉयलेट बनवा रहे हैं तो कांग्रेस के नेता कहते हैं कि हम अमीरों के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस को गरीबों का दुख दिखाई नहीं देता है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


