रवांडा के राष्ट्रपति को नरेंद्र मोदी गिफ्ट करेंगे 200 गाय
रवांडा के राष्ट्रपति को नरेंद्र मोदी गिफ्ट करेंगे 200 गाय
नई दिल्ली। आने वाली 23 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे।मोदी की यह यात्रा कई मायनों में खास है। इस दौरान वे ब्रिक्स सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री इस यात्रा में रवांडा के राष्ट्रपति को एक खास उपहार देने वाले हैं। और वो खास उपहार है 200 गाय। यहां बताते चले की ये सभी गायें रवांडा की ही हैं. उन्हें वहीं पाला और बड़ा किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी जिस गिरिंका कार्यक्रम के तहत इन गायों को रवांडा के राष्ट्रपति को देंगे, उसका भी काफी महत्व है. दरअसल यह कार्यक्रम रवांडा की सरकार चलाती है. इसका मकसद है ‘एक गरीब परिवार को एक गाय’. मतलब प्रत्येक गरीब परिवार को एक गाय देकर उन्हें थोड़ा सामर्थ्यवान बनाना है।
ये भी पढ़े –रेस्टोरेंट में महिला वेटर से छेड़छाड़ करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
बताते चले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इस दौरान वे प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत भी करेंगे. किगाली जीनोसाइड मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और व्यापार मंच को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।
ये भी पढ़े –अमित शाह के लिए बंगले की तलाश पूरी, B-12 बंगला अलाट, तीन राज्यों के चुनाव पर फोकस
प्रधानमंत्री मोदी जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण में भी हिस्सा लेंगे. इसमें समूह के नेताओं के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, वैश्विक शासन और कारोबार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के इतर भी प्रधानमंत्री के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करने की संभावना है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


